Skip to main content

मंत्रा डिवाईस की सेटिंग

मंत्रा बायोमेट्रिक फिंगर डिवाइस को अपने लेपटोप या डेस्कटॉप में इनस्टॉल करने के लिये यह करे

स्टेप 1. सबसे पहले गूगल पर mantra driver लिखे लिखते ही आपको फोटो में दिखाई दे रहे आप्शन मिलेंगे इसमें से mantra driver download को सिलेक्ट करे

स्टेप 2. सर्च रिजल्ट में से पहले या दुसरे आप्शन का पर क्लीक करे आप इस लिंक पर क्लीक करे 

स्टेप 3. अब आपको मंत्रा की अधिकृत वेबसाईट का होम पेज दिखाई देगा जहा से आपको ड्राइवर डाऊनलोड करना है लेकिन इससे पहले वेबसाईट पेज पर जो भी केप्चा दिखाई दे उसे पास वाले खाली बाक्स में वैसा का वैसा लिखकर Submit बटन पर क्लीक करे तभी आपको ड्राइवर डाऊनलोड की लिंक दिखाई देगी

स्टेप 4. अब आपके सामने मंत्रा के अलग अलग डिवाइस के ड्राइवर एवं आरडी सर्विस डाऊनलोड करने की लिंक दिखाई देगी, इनमे से केवल फोटो में दिखाई दे रहे नंबर 1 एवं 2 ड्राइवर की लिंक पर क्लिक करना है, क्लिक करते ही ड्राइवर अपने आप डाऊनलोड को जायेंगे जिन्हें आप लेपटॉप/डेस्कटॉप के डाऊनलोड फोल्डर में देख सकते है

स्टेप 5. पहले आप डाऊनलोड में दिखाई दे रहे MFS100Driver_9.0.2.8 पर क्लिक कर माउस का राईट बटन दबाये और Run as administrator  पर क्लिक करे, यहाँ से ड्राइवर इनस्टॉल की प्रोसेस शुरू हो जायेगी

स्टेप 6. अब आपको कुछ नहीं करना है बस सेटअप विजार्ड विंडो में पहले Next, फिर Install और प्रोसेस ख़त्म होने पर Finish बटन पर क्लिक करना है.

स्टेप 7. इस प्रकार आपको पहले की तरह अब दुसरे ड्राइवर MantraRDService_1.0.2 पर क्लिक कर माउस का राईट बटन दबाये और Run as administrator  पर क्लिक करना है फिर सेटअप विजार्ड विंडो में पहले की ही तरह Next, फिर Install और प्रोसेस ख़त्म होने पर Finish बटन पर क्लिक करना है.

स्टेप 8. स्टेप 7 के बाद आपकी मंत्रा डिवाइस स्तेमाल करने के लिये रेडी है, अब आप डिवाइस को लेपटॉप/डेस्कटॉप से कनेक्ट करे और यदि पहले से कनेक्ट है तो 2-3 बार डिवाइस की केबल निकालकर फिर से कनेक्ट करे यदि आपकी डिवाइस ठीक तरह से इनस्टॉल हो गई है तो फोटो में दिखाई अनुसार Framework  ready to use  मेसेज आयेगा

ध्यान दे :- उपरोक्त अनुशार इंस्टालेशन करने के बाद भी Framework  ready to use  मेसेज नहीं आ रहा है तो यह करके देखे...

1.      लेपटॉप/डेस्कटॉप को Restart करके इन्टरनेट कनेक्ट करे.

2.      लेपटॉप/डेस्कटॉप का की डेट, टाईम एवं टाईम जोन चेक करे अगर सही ना होतो इस लिंक में बताये अनुशार एक बार फिर से उसे सेट करे... Click Here

3.      Service में जाकर Mantra AVDM को Restart करे, कैसी करते है उसे देखने के लिये इस लिंक पर क्लिक करे.

4.      यह देखे की डिवाइस की RD Service वेलिडिटी समाप्त तो नहीं हो गई है यदि हो गई है तो उसे रिनिवल करिये, कैसी रिनिवल करते है उसे देखने के लिये इस लिंक पर क्लिक करे.

5.      इसके बाद भी अगर Framework  ready to use  का मेसेज नहीं आ रहा है तो मंत्रा के ड्राइवर को कंट्रोल पेनल, C ड्राइव और रिसाइकल बीन से पूरी तरह रिमूव करके स्टेप 1 से स्टेप 8 की प्रोसेस फिर से करे. 

 

 

 

Comments