Skip to main content

इंटरनेट टाइम की सेटिंग

अगर आप ऑनलाईन वर्क करते है या आप कॉमन सर्विस सेंटर के VLE है तो आपके लेपटॉप/डेस्कटॉप की डेट, टाइम एवं टाइम जोन सही होना चाहिये सही नहीं है तो आपको बहोत सी काम की वेबसाईट को ओपन नहीं कर पायेंगे साथ ही आपके लेपटॉप/डेस्कटॉप से कनेक्ट बायोमेट्रिक मशीन भी काम नहीं करेगी यहाँ आपको जो तरीका बताया जा रहा है यदि वह कर लेंगे तो आपके लेपटॉप/डेस्कटॉप की डेट, टाइम एवं टाइम जोन मोबाइल की तरह अपडेट हो जायेगा

स्टेप 1. डेस्कटॉप के सबसे निचे की पट्टी (बार) के सीधे हाथ पर नोटिफिकेशन एरिया होता है जहा आपको डेट और टाईम दिखाई देता है, माउस का पॉइंटर लेजाकर उस पर क्लिक करे, ऐसा करने पर आपको केलेंडर एवं घडी दिखाई देगी उसे ठीक निचे नीले रंग में आपको Change Date and time settings.... लिखा दिखाई देगा उस पर क्लिक करे


स्टेप 2. क्लिक करने पर नयी विंडो खुलेगी जिसमे आप डेट, टाइम एवं टाइम जोन सेट कर सकते है अगर आप इण्डिया में है तो विंडो में जैसा दिख रहा है Time Zone के ठीक निचे (UTC+05:30) Chennai, Kolkata, Mumbai, New Delhi लिखा होना चाहिये अगर इसके बजाय कुछ और लिखा है तो Change time zone…. बटन पर क्लिक करे (फोटो 1) फिर ड्राप डाउन मेनू से (UTC+05:30) Chennai, Kolkata, Mumbai, New Delhi को सिलेक्ट करे को निचे Ok बटन पर क्लिक कर दे (फोटो 2)  


स्टेप 3. इसके बाद फिर से आपको सेंटिंग विंडो दिखाई देने लगेगी अब इस विंडो में दिखाई दे रहे Internet Time बटन पर क्लिक करे (फोटो 1) इसके बाद Change setting… बटन पर क्लिक (फोटो 2) करे


स्टेप 4. अब जो विंडो खुलेगी उसमे सब कुछ बाय डिफाल्ट सेट होगा इसमें आपको कुछ नहीं करना है बस Update now बटन पर क्लिक करे (फोटो 1) फिर 4-5 सेकण्ड वेट करे जब फोटो 2 जैसा दिखाई दे रहा है The clock was successfully लिखा आ जाये तो Ok बटन पर क्लिक कर देवे


 

Comments